हिंसा आरोपियों के होर्डिंग के बगल में सपा ने लगाए चिन्मयानंद-सेंगर के पोस्टर

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान यूपी में हुई हिंसा के आरोपियों का पोस्टर लगाने का मामला अब अदालत के बाद राजनीतिक गलियारे में सुर्खियों का विषय बन गया है। अब इसे लेकर सूबे की राजधानी लखनऊ में भाजपा और समाजवादी पार्टी आमने-सामने आ गए हैं।


दरअसल गुरुवार देर रात सपा नेता आईपी सिंह ने दुष्कर्म मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद और दुष्कर्म के ही आरोप में सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर का बैनर लोहिया पार्क चौराहे पर लगवा दिया है। यह बैनर ठीक उसी जगह लगा है जहां उपद्रव के आरोपियों का विवादित पोस्टर लगा हुआ है।